महाराणा प्रताप जयंती पर सर्व राजपूत क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शशि मिश्रा


रायपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर “सर्व राजपूत क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़” के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मिलन समारोह रायपुर स्थित स्पीकर हाउस सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समारोह में छत्तीसगढ़ के 19 क्षत्रिय राजपूत संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के कुल 34 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष श्री जे.के. सिंह, उपाध्यक्ष श्री रतन सिंह क्षत्रिय, महासचिव श्री प्रेम सिंह ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण की।
इसके अलावा अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत समाज बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री एस.के. सिंह को “सर्व राजपूत क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़” का संरक्षक सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं श्री एस.पी. सिंह को संगठन सलाहकार, श्री अर्जुन सिंह को संगठन मंत्री तथा श्री बृजराज सिंह को सह विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने समाज की एकता, सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!