
शशि मिश्रा
रेल प्रशासन ने बुकिंग और जनरल टिकिट काउंटर में टिकिट लेने वाले यात्रियों के लिए डिजिटल पेमेंट का आर्डर जारी कर दिया है। इसमें बुकिंग कार्यालय में एक काउंटर कैश और चार काउंटर आनलाइन पेमेंट के लिए ओपन किए गए हैं।
वर्तमान में रेल प्रशासन ने सारे कार्यों को आनलाइन करना शुरु कर दिया है। स्टेशन के प्लेटफार्म में स्टॉल, जनआहार, फूड प्लाजा, ट्रेनों के पेंट्रीकार के टेंडर से लेकर वाहनों की पार्किंग व अन्य सारे कार्य आनलाइन किए जा रहे हैं। इन कार्यों के अलावा यात्रियों के लिए भी अब आनलाइन ट्रांजेक्शन का कार्य करने का आदेश जारी किया गया है। अब तक ट्रेनों में सफर करने वाले जनरल कोच के यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकिट काउंटर में 9 से 10 काउंटर ओपन किए जाते थे। इन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतार लग रही थी। काउंटर पर कतार अधिक होने के साथ सबसे अधिक समस्या चिल्हर की रहती थी, जिसकी वजह से प्रतिदिन यात्रियों और काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारियों के बीच बहसबाजी हो रही थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने आटोमेटिक टिकिट वेंडिंग मशीन के अलावा
आनलाइन मोबाइल यूटीएस टिकिट की सुविधा शुरु की, ताकि यात्री काउंटर के बजाय स्वयं अपनी टिकिट की खरीदी कर सकें। इसके साथ ही रेलवे आरक्षण कार्यालय में भी यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही थी। कुछ माह पहले तक आरक्षण कार्यालय के सभी काउंटरों पर यात्रियों की बुकिंग आनलाइन के साथ कैश पेमेंट के साथ की जा रही थी। इसमें यात्रियों को भी सभी काउंटरों में सुविधा जोन मुख्यालय के कामर्शियल विभाग के अफसरों ने आदेश जारी करते हुए बिलासपुर सहित रायपुर और नागपुर डिवीजन के सभी आरक्षण कार्यालयों के एक काउंटर को छोड़कर अन्य काउंटरों पर डिजिटल पेमेंट का सख्त आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश का उद्देश्य यात्रियों को सुविधा देना है।
