कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश करने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, एनडीपीएस एक्ट में कैद बहन की जमानत के लिए किया फर्जीवाड़ा

शशि मिश्रा

एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद बहन की जमानत के लिए कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश करने वाले भाई व जेल में बंद बहन के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, जरहाभाठा निवासी सृष्टि कुरें एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद है। 28 अप्रैल को उसके भाई सुभाष कुर्रे ने तृतीय अपर सत्र न्यायाशीश किरण त्रिपाठी के न्यायलय में प्रथम बताते हुए शपथ

पत्र पेश किया। कोर्ट के रिकार्ड की जांच में खुलासा हुआ 10 फरवरी को विशेष एनडीपीएस न्यायालय से सृष्टि कुर्रे के लिए जमानत अर्जी लगी थी जो निरस्त हो चुकी है। कोर्ट ने जानबूझकर अदालत से तथ्य छिपाकर गुमराह करने का प्रयास करने पर दोनों भाई बहन के खिलाफ जुर्म दर्ज करने का निर्देश दिए। कोर्ट के लिपिक नरेन्द्र श्रीवास की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुभाष कुर्रे व जेल में बंद सृष्टि कुर्रे के खिलाफ बीएनएस की धारा 229, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!