साथ चलने से मना करने पर युवक को मारा चाकू

शशि मिश्रा

बिलासपुर। साथ चलने से मना करने से एक युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, शरदा मंदिर निवासी ज्योति सिंह पति अभिलाष सिंह ने रिपोर्ट लिखाई। 6 मई को दोपहर 3 बजे वे अपने घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान डी यादव व टिल्ली आए और उनके बेटे अविनाश सिंह को साथ चलने कहा। अविनाश ने जाने से मना किया तो दोनों युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दोनों युवकों ने मारपीट कर उसके पैर में चाकू से हमला कर दिया है। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो दोनों हमलावर भाग निकले। पुलिस ने ज्योति सिंह की रिपोर्ट पर हमलावर डी यादव, टिल्ली के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!