आईपीएल पर सट्टा खिलाते दो सटोरिए गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर। पुलिस ने मोबाइल में आईपीएल मैच किक्रेट सट्टा खिलाते दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव गांधी चौक के पास दो सटोरियों के द्वारा मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच में किक्रेट सट्टा खिलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सट्टा खिलाते सिंधी कालोनी निवासी मुकेश मोटवानी पिता खेमचंद मोटवानी 39 साल, लखन लेखवानी पिता किशोर लेखवानी को पकड़ लिया। मोबाइल की जांच करने पर 6 सट्टापट्टी के स्क्रीनशाट मिला। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 1700 रुपए नकद व दो मोबाइल मिला है। पुलिस ने दोनों सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!