सिक्यूरिटी संचालक रिटायर्ड आर्मी जवान का 25 लाख लेकर भागा कर्मचारी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। सिक्यूरिटी संचालक रिटायर्ड आर्मी जवान का 25 लाख रुपए लेकर उनका गार्ड मास्टर भाग गया है। पुलिस ने अमानत में खयानत का अपराध कायम कर लिया है।

कोटा पुलिस के अनुसार, पेंड्रा आंदूल साधवा निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान जगदीश साहू पिता पुन्नूलाल साहू बिलासपुर में रहकर सिक्यूरिटी सर्विस चलाते हैं। उनका काम कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में चल रहा है। उनकी सिक्यूरिटी सर्विस में रायपुर टाटीबंध आमानाका निवासी संतोष गुप्ता पिता सत्यनारायण गुप्ता गार्ड मास्टर का काम करता था। उसने विगत एक साल में वेतन की राशि 4 लाख 50 हजार रुपए निकालकर गबन कर दिया है। जानकारी होने पर श्री साहू ने उनसे पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की तबियत खराब होने पर खर्च हो जाने की बात कही। इसी तरह के अन्य बहाने बनाकर श्री साहू से 20 लाख रुपए नकद ले लिया है। श्री साहू ने पैसा लौटाने के लिए दबाव बनाया तो वह नौकरी व शहर छोड़कर भाग गया और मोबाइल बंद कर लिया है। श्री साहू ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर गार्ड मास्टर संतोष गुप्ता के खिलाफ अमानत में खयानत बीएनएस की धारा 316, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

श्री साहू अन्य सिक्यूरिटी गार्ड के वेतन की राशि गार्ड मास्टर गुप्ता के दो बैंक खाते में जमा करते थे। गुप्ता वेतन की राशि निकालकर स्वयं के खर्च कर रहा था।

अन्य व्यापरियों से लिया लाखों रुपए

पीड़ित साहू ने पुलिस को बताया, बिलासपुर में रहने के दौरान आरोपी संतोष कुमार ने व्यापार विहार के व्यापारियों से जान पहचान बना ली थी। उसने उन्हें मोटी रकम कमाने का लालच दिया। कुछ व्यापारी लालच में आकर उसे लाखों रुपए दे दिए है। उनका भी रकम लेकर गार्ड मास्टर फरार हो गया है। इस तरह से मामले में और भी शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!