कान्हा में बाघों की मौत से अलर्ट, अचानकमार टाइगर रिजर्व में बढ़ाई गई निगरानी, केनाइन डिस्टेंपर वायरस की पुष्टि, कॉरीडोर से वन्यप्राणियों की आवाजाही पर वन विभाग की नजर


Kanha National Park में पिछले 15 दिनों के दौरान 3 से 4 बाघों की मौत के बाद Achanakmar Tiger Reserve में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जांच के दौरान मृत बाघों के सैंपल में केनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने संक्रमण फैलने की आशंका को गंभीरता से लिया है।
वन अधिकारियों के अनुसार कान्हा और अचानकमार के बीच बने जंगल कॉरीडोर से बाघों सहित अन्य वन्यप्राणियों की लगातार आवाजाही होती है। इसी कारण संक्रमण के खतरे को देखते हुए कॉरीडोर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। गश्ती दलों को तैनात कर कान्हा की दिशा से आने वाले बाघ, बाघिन और अन्य वन्यजीवों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कान्हा में बाघों की मौत के बाद डॉक्टरों की टीम ने बिसरा जांच के लिए सैंपल भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट में बाघ केनाइन डिस्टेंपर वायरस पॉजिटिव पाए गए। वन विभाग का मानना है कि यह वायरस आसपास के गांवों में रहने वाले कुत्तों के जरिए फैला हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि संक्रमित कुत्ते किसी शिकार के संपर्क में आए होंगे और बाद में उसी शिकार को बाघों ने खाने से संक्रमण फैला। विशेषज्ञों के अनुसार कुत्तों की लार से भी यह वायरस फैल सकता है।
एटीआर के डीएफओ गणेश यूआर ने बताया कि कान्हा में संक्रमण की सूचना मिलते ही सभी गश्ती दल और चिकित्सकीय टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कॉरीडोर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
भरारी गांव में पहुंचा भालू, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
इधर Bharari गांव में शुक्रवार सुबह खुले मैदान में भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और Kanan Pendari Zoo की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
डीएफओ नीरज यादव के निर्देश पर टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैंक्यूलाइजर गन की मदद से भालू को बेहोश किया। जांच में वह एक व्यस्क मादा भालू निकली। रेस्क्यू के बाद उसे पिंजरे में रखकर Sonthi Forest क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अनुसार भालू ने किसी ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया। पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन आठ घंटे से अधिक समय तक चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!