भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला परिषद की बैठक में जनहित कारी योजनाओं को जान-जान तक पहुंचाने पर बनी सहमति

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यसमिति बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्ेश्य संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से समाज के बीच जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आव्हान किया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से मोर्चा के जिला प्रभारी संतोष लहरे, जिला भाजपा महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, मोर्चा के जिलाध्यक्ष तुलसी बघेल, जिला महामंत्री सतीश सोनकर, अभिषेक बोले, बृजनंदन पात्रे, भुवनेश्वर रात्रे, शुभचंद डहरिया, नरेश ललपुरे, नितेश गप्पू सोनकर, मनीष चैहान, अरविंद रात्रे सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!