
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर संगठन ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मंडल संगठन प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशों तथा जिला कोर ग्रुप के निर्णय के बाद भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने नियुक्तियों की सूची जारी की।
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर पश्चिम मंडल में संदीप दास को संगठन प्रभारी एवं धीरेन्द्र केशरवानी को सहप्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर दक्षिण में मनीष अग्रवाल और महेश चंद्रिकापुरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बिलासपुर मध्य में राजेश मिश्रा और मनीष शुक्ला को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार बिलासपुर पूर्वी में प्रवीर सेन गुप्ता एवं जुगल अग्रवाल, बिलासपुर उत्तर में रमेश लालवानी एवं अरविंद बोलर, तथा बिलासपुर रेलवे मंडल में पंकज तिवारी एवं निम्मा जीवनानी को जिम्मेदारी दी गई है।
तिफरा-सिरगिट्टी मंडल में सोमेश तिवारी और डॉ. देवेन्द्र कौशिक, बोदरी में बृजभूषण वर्मा एवं नरेश कौशिक, बिल्हा में दिनेश पाण्डेय एवं घनश्याम कौशिक को नियुक्त किया गया है। वहीं बरतोरी मंडल में पेंगन वर्मा और डॉ. रामकुमार कौशिक को दायित्व सौंपा गया है।
तखतपुर मंडल में संतोष कौशिक एवं ईश्वर देवांगन, सकरी में दिनेश राजपूत एवं सतीश सोनकर, काठाकोनी में श्याम सिंह ध्रुव एवं हरप्रसाद कौशिक तथा गनियारी में अश्वनी शर्मा एवं योगेश गुप्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है। विजयपुर मंडल में कृष्ण कुमार साहू और उत्तरा कश्यप को प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा संगठन की ओर से कहा गया है कि इन नियुक्तियों से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन में सहयोग प्राप्त होगा।
