दो माह से फरार चाकू बाज आखिरकार पकड़ा गया

चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, केंद्रीय जेल भेजा गया
बिलासपुर, 5 मई 2026। थाना सरकंडा पुलिस ने धारदार चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी (23) निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा के रूप में हुई है। वह थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है, जिसके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।
प्रकरण के अनुसार, प्रार्थी जितेंद्र राजपूत ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे, होली के दिन प्रभात चौक के पास आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
मामले में धारा 296, 352(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
लगातार पतासाजी के बाद 5 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!