
शशि मिश्रा

बिलासपुर में अचानक आए तेज़ आंधी-तूफान और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सिम्स चौक में एक बड़ा पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया, वहीं शहर के कई अन्य हिस्सों में भी तेज़ हवाओं के कारण पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए।
तेज़ हवा और बारिश के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे शहर के अधिकांश इलाकों में अंधेरा छा गया। कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है।
अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचकर रास्ते साफ करने और व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं।
रेलवे क्षेत्र में भी कई स्थानों पर बड़े पेड़ धराशायी हो गए हैं तो वही इस मामूली बारिश से ही जगह-जगह गड्ढे में पानी भर गया है। शाम को हुई अचानक बारिश के चलते बाजार भी तहस-नहस हो गया। वहीं इसके कारण बिजली गुल होने से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया।
