ट्रेन हादसे में घायल यात्री की हो गई मौत

शशि मिश्रा

बिलासपुर। ट्रेन से गिरने के बाद यात्री का पैर कटा और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन से एक यात्री जयरामनगर स्टेशन के पास गिर गया था। ट्रेन से गिरने के बाद उसके पैर और अन्य शरीर में गंभीर चोट पहुंची। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायल यात्री को उपचार के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उपचार के दौरान मृतक ने अपना नाम संतोष यादव निवासी नयापारा होना बताया था। फिलहाल मर्ग कायम करने के बाद परिजन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!