

नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के द्वारा आयोजित अंतर विभागीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता डीआरएम कप 2026 का खिताब सी सी सी कोरबा ने जीता फ़ाइनल मुकाबला पिछली विजेता कंस्ट्रक्शन विभाग एवं उपविजेता सी सी सी कोरबा के मध्य खेल गया फाइनल में टॉस जीतकर सी सी सी कोरबा के कप्तान डेविड मंडावी के द्वारा जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए अपने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 76 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में कंस्ट्रक्शन इलेवन की पूरी टीम 10 वे ओवर में 48 रनों पर सिमट गयी और सी सी सी कोरबा की टीम ने फाइनल मुकाबला 28 रनो से जीतकर पिछले वर्ष फाइनल में हुई अपनी हार का हिसाब बराबर करने में सफल रही फाइनल मुकाबले में सी सी सी कोरबा के कप्तान डेविड मंडावी के द्वारा उत्कृष्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किया साथ ही बल्लेबाजी में 7 रन का योगदान भी दिया उनके इस प्रदर्शन के कारण मेन ऑफ दी फाइनल घोषित किए गये प्रतियोगिता 22 मई से आरंभ हुई थी प्रतियोगिता लीग एवं नाक आऊट पद्धति से खेली गयी प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,बिलासपुर मंडल, कंस्ट्रक्शन एवं हेड क्वाटर की कुल 37 टीमों ने भाग लिया, जिन्हे विभागीय आधार पर कुल 8 पुल में बांटकर आपस में मैंच खिलाया गया और अपने अपने पुल की 2 श्रेष्ठ टीम प्री क्वार्टर हेतु अगले चरण के लिए क्वालिफाई की और प्री क्वार्टर मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले गये ।प्रतियोगिता में कुल 37 टीमों ने भाग लिया और पूरी प्रतियोगिता के दौरान कुल 84 मैंच आयोजित हुए गयें, जिसमें 68 लीग मैंच, 8 प्री-क्वाटर फाइनल मैंच, 4 क्वाटर फाइनल मैंच एवं दोनो सेमीफाइनल मैंच, तीसरे स्थान के लिए तथा फाइनल मुकाबले से पूर्व तीसरे स्थान के लिये हुए मुकाबले में
सीनियर डीएसटीई XI एवं सीनियर डीईई (ओपी) की टीमें आपस में भिड़ी , सीनियर डीएसटीई XI ने टोस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

सीनियर डीईई (ओपी) की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में कप्तान अशोक पटेल के 19 गेंदों में 3 चौको एवं 5 छक्कों की मद्दत से 52 रनो तथा अंजनी कुमार के 14 गेंदों में 2 चौको एवं 2 छक्कों की मदद से 25 रनो की पारी की मदद से 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाने में सफल हुई, जिसके जवाब में सीनियर डीएसटीई XI की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शैलेश द्विवेदी के 15 गेंदों में 1 चौके एवं 4 छक्कों की मदद से 34 रन तथा धर्मेन्द्र के 21 गेंदों में 1 चौके एवं 4 छक्कों की मदद से 39 रनो की बदौलत अंतिम समय तक मैच में रोमांच बनाये रखा लेकिन सीनियर डीईई (ओपी) के गेंदबाज “पी वी शिवाजी” ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेकर अपनी टीम को 5 रनों से रोमांचक विजय दिलाने में सफल रहे एवं मैंच के “प्लेयर आफ दि मैंच” प्रतियोगिता में “बेस्ट गेंदबाज सी दिलीप चंद्रा कंस्ट्रक्शन, बेस्ट बल्लेबाज सीनियर डीएसटीई XI के धर्मेन्द्र, बेस्ट क्षेत्ररक्षक सीनियर डीपीओ XI के शुभम महतों एवं प्लेयर आफ दि टुर्नामेंट सीनियर डीईई (ओपी) के अंजनी कुमार” को दिया गया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार विवरण समारोह भव्य और आकर्षक रहा।
, जिसमें अतिथियों के समक्ष नृत्य कला का प्रदर्शन किया गया तथा पूरे मैदान में अतिश-बाजियों की चमक ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्री के श्रीनिवास राव, अपर मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर मंडल तथा विशिष्ट अतिथि श्री अनुराग सिंह , वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी,बिलासपुर मंडल एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर मंडल तथा अंशुमान मिश्रा जी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, बिलासपुर मंडल रहें।जिनके द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की गयी।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी श्री सी नवीन कुमार , उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह , सह-सचिव श्री संजय कुमार तिवारी , कोषाध्यक्ष श्री बी अनिल कुमार , सह-कोषाध्यक्ष श्री श्रीकांत पाढी , टुर्नामेंट सचिव श्री दीपक कुमार सुब्बा , टुर्नामेंट सह-सचिव श्री दीपक राजा गुरूंग , आउटडोर सेक्रेटरी श्री टी सन्मुख राव , इनडोर सेक्रेटरी श्री डी मुरलीधर , लाइब्रेरी सेक्रेटरी श्री श्रीराम यादव का योगदान उल्लेखनीय रहा।
तथा यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्री हेमंत सिंह परिहार जी द्वारा प्रदान किया गया।
