घर से भाग कर रेलवे स्टेशन पहुंची नाबालिग को किया चाइल्ड लाइन के सुपुर्द

शशि मिश्रा

बिलासपुर। घर से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म पर बैठी नाबालिग को देखकर आरपीएफ ने पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक मोहम्मद एजाज, महिला आरक्षक अनिता ने गश्त के दौरान नागपुर छोर पर एक नाबालिग को देखकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने की वजह से परिजन परेशान थे, जिसकी वजह से बिना किसी को बताए वह घर से निकल गई थी। पूछताछ करने के बाद आरपीएफ की टीम ने नाबालिग को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!