
शशि मिश्रा
तखतपुर। मोबाइल चोरी करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकुलपुर निवासी गंगा बघेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वैवाहिक कार्य के दौरान 28 अप्रैल को राकेश कुर्रे का मोबाइल गुम गया था, जिसको लेकर राकेश ने गंगा बघेल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वहीं बीजा निवासी श्याम बंजारे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, देवा बघेल शराब के नशे मोबाइल गुमने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 115,2 296, 3,5 351,3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया।
