डुप्लीकेट सामान बेचने वाले के ठिकाने पर छापा

शशि मिश्रा

बिलासपुर। खाद्य और औषधी प्रशासन की टीम ने शुक्रवार की दोपहर व्यापार विहार स्थित सागर ट्रेडिंग कंपनी ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कास्मेटिक और खाद्य सामग्रियों के सैंपल जब्त किए हैं। विभाग के अधिकारी सैंपल को रायपुर कार्यालय भेजकर जांच कराने की बात कह रहे हैं।

खाद्य और औषधी प्रशासन के सहायक कंट्रोलर भीष्म सिंह कंवर ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि सागर ट्रेडिंग कंपनी में डुप्लीकेट सामान बेच जा रहा है,

कार्रवाई के दौरान संचालक से पूछताछ करती खाद्य विभाग की टीम।

यहां से सामान चिल्हर विक्रेताओं तक धड़ल्ले से पहुंच रहा है, जिसके बाद विभाग ने टीम गठित

कर छापा मार कार्रवाई की है। इस दौरान खाद्य सामग्रियों में चायपत्ती, नामी ब्रांड के गरम मसाले के साथ

ही कास्मेटिक में फेयर लवली और कोलगेट के सैंपल जब्त किए गए है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी थोक दुकान में छापा मार कर सैंपल जब्त किया गया था, लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है।

सहायक कंट्रोलर ने लोगों से अपील की है कि हर सामान का पक्का बिल लेकर ही खरीदी की जाए साथ ही प्रोडक्ट पर क्यू आर कोड स्कैन कर उन्हें प्रथम दृष्टा में पहचान की जाए, ताकि डुप्लीकेट सामान को तुरंत ही पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!