
शशि मिश्रा
बिलासपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान द्वारा गौ सेवा एवं संरक्षण तथा उसे राष्ट्र माता घोषित कराने एवं गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद कराने की माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेयर पूजा विधानी रहीं। अध्यक्षता डॉ विनय कुमार पाठक ने की। डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ विष्णु कुमार तिवारी, राजेश सोनार, ध्रुव देवांगन तथा सुखेन्द्र श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर राम निहोरा राजपूत, सुखेन्द्र श्रीवास्तव एवं राजेश सोनार द्वारा गौ सेवा एवं संरक्षण पर केन्द्रत गीतों की संगीतमय प्रस्तुति की गई। गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एवं गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद कराने की माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान के सराहनीय कार्य के लिए राम निहोरा राजपूत का सम्मान किया गया। इसके लिए पंपलेट का विमोचन तथा वितरण किया गया ।
