तखतपुर में पागल कुत्ते का आतंक , दर्जन पर से अधिक लोगों को बनाया शिकार

शशि मिश्रा

तखतपुर। पागल कुत्ते के आतंक से पूरा नगर दहशत में है। गुरुवार को कुत्ते ने नगर में लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपना निशाना बनाया। गुरुवार को नगर के मंडी चौक सहित देवांगनपारा, ठकुरीकापा, तमेरपारा में सुबह 8 से 10 बजे तक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया और बच्चों से लेकर महिलाओं को अपना निशाना बनाया। कुत्ते के काटने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली, जिससे हड़कंप मच गया। एक तरफ कुत्ते से बचने का संदेश दिया जाता रहा, दूसरी तरफ कुत्ता लोगों को अपना शिकार बनाता रहा। कुत्ते का शिकार बने सभी लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचने लगे एवं देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सभी का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। दिन भर कुत्ते के आतंक मचाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई पहल की गई, जिसे लेकर लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई।

इन्हें कुत्ते ने बनाया शिकार-

जिन लोगों को कुत्ते ने काटा उसमें सुरेंद्र देवांगन 52 वर्ष तखतपुर, मान सिंह 35 वर्ष ठाकुरीकापा, जगदीश सिंह सिंगरौल 35 वर्ष, मिथलेश कुमार पटेल 43 वर्ष भथरी, प्रभात पटेल 8 वर्ष, भावेश ठाकुर 8 वर्ष तखतपुर, साहिल मनहर 25 वर्ष, शिव वर्मन 12 वर्ष, सूर्य प्रकाश दिवाकर 35 वर्ष, दसरू साहू 47 वर्ष तखतपुर, अंशु बघेल 13 वर्ष, बल्लू साहू 36, धनिश केवट 16 वर्ष, सरोज ध्रुव 45 वर्ष तखतपुर, ऋषभ 8 वर्ष तखतपुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!