बिलासपुर के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित रक्तदान शिविर का किया गया पोस्टर विमोचन


शहर में आयोजित होने वाले सबसे बड़े वार्षिक रक्तदान शिविर की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत पोस्टर विमोचन के साथ की गई। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, श्री गुरुनानक शिक्षण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह चावला, प्राचार्या नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल श्रीमती रश्मि सीरिया, तथा डॉ. आर. के. कश्यप डायरेक्टर श्री गोविन्द इंस्टिट्यूट ऑफ़ लाइफ केयर तोरवा बिलासपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामाजिक संस्थाओं जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, शाहेदा फाउंडेशन, ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी के सदस्यों द्वारा पोस्टर विमोचन के साथ ही शिविर के प्रचार-प्रसार का शुभारंभ किया गया।


पिछले कई वर्षों से इन संस्थाओं द्वारा यह वार्षिक रक्तदान शिविर निरंतर आयोजित किया जाता रहा है। शिविर में एकत्रित रक्त को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं सिकल सेल के मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है।
इस वर्ष भी यह शिविर विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 10 मई 2026 को दयालबंद स्थित नेशनल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल (गुरुनानक/खालसा स्कूल) के महाराज रणजीत सिंह सभागार में आयोजित किया जा रहा है।


समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक


शिविर में आने वाले सभी रक्तदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल को पूर्णतः ठंडा, स्वच्छ एवं आरामदायक बनाया जाएगा।
रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु निःशुल्क दोपहिया लर्निंग लाइसेंस उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य आकर्षक उपहार भी उपलब्ध रहेंगे, जिनमें से रक्तदाता अपनी इच्छा अनुसार चयन कर सकेंगे।
गर्मी के कारण वर्तमान में बिलासपुर के अधिकांश ब्लड बैंक में रक्त की कमी देखी जा रही है, वहीं अन्य संस्थाओं द्वारा भी शिविरों का आयोजन कम हो गया है। ऐसे समय में ये संस्थाएं आगे आकर पिछले कई वर्षों से थैलेसीमिया पीड़ितों की निरंतर सहायता कर रही हैं।
विशेष रूप से, जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी पिछले 14 वर्षों से हर 15 दिन में आवश्यक रक्त की पूर्ति सुनिश्चित करती आ रही है।


रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं के लिए स्वल्पाहार, प्रशंसा पत्र एवं ब्लड वापसी गारंटी कार्ड की भी व्यवस्था की गई है।
रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस शिविर के सफल आयोजन हेतु विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रमुख सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जिनमें—
जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी से संजय मतलानी
शाहेदा फाउंडेशन से अब्दुलहुसैन वनक
छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी से प्रदीप साहू
ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन से ब्रेंडन डिसूजा
का विशेष योगदान सराहनीय है।
आइए, रक्तदान कर मानवता की सेवा करें और किसी के जीवन में नई आशा जगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!