महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के लिए सभी पात्र हितग्राहियों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से कराना होगा ई केवाईसी

शशि मिश्रा

महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों की 30 जून तक जिले के चिन्हांकित सीएससी केंद्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य व्हीएलई/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। ई-केवाईसी की सुविधा हेतु सभी चॉइस/सीएससी केंद्रों में लैपटॉप एवं बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए हितग्राही अपना ई-केवाईसी आधार कार्ड एवं महतारी वंदन योजना पंजीकरण आईडी के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के प्रिंटआउट या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!