
शशि मिश्रा
बिलासपुर। इलाज कराने सिम्स गया सजायाप्ता कैदी एक्सरे कराने जाते समय अचानक बदहवास होकर बैठ गया। डाक्टरों के द्वारा जांच करने पर वह मृत पाया गया। मर्ग मेमो सिविल लाइन थाने में भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया, कोरबा जिला का रहने वाला बच्चू झुठैल पिता भईया झुठैल 60 साल केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पेट खराब होने से जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 20 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे अत्याधिक तबियत खराब होने पर जेल कर्मचारी उसे इलाज के लिए सिम्स लेकर गए। मेडिसिन विभाग में उसका परिक्षण किया गया। उसके बाद कर्मचारी एक्सरे कराने के लिए लेकर जा रहे थे। अचानक पेट पकड़कर वह बदहवास होकर बैठ गया। तत्काल उसे आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया है।
