बातचीत बंद होने से नाराज बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका का दिल भी तोड़ा – मोबाइल भी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। बातचीत नहीं करने पर नाराज बॉयफ्रेंड बीयर बार से युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने रूम में ले गया और जमकर मारपीट करते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। तारबाहर पुलिस के अनुसार, जांजगीर जिले की रहने वाली एक युवती नूतन चौक चौबे कालोनी में किराए के मकान में रह रही है। उसकी पिछले एक साल से दिपेश नवरंग से जान पहचान थी। 2 महीने पहले उसने दिपेश से बातचीत करना बंद कर दिया। 18 अप्रैल को वह अपनी एक सहेली का बर्थडे मनाने श्रीकांत वर्मा चौक स्थित बीयर बार गई थी। 12 बजे दिपेश बार में आया और बात करना है कहकर कार में बैठकर कोनी अपने रूम जाने को कहा। उसने मना किया तो मारपीट करते हुए कोनी अपने रूम में ले गया और कमरे में कैदकर जमकर मारपीट कर मोबाइल पटककर तोड़ दिया। 19 अप्रैल को शाम 6 बजे दिपेश के दो दोस्तों ने उसे उसके रूम में छोड़ा था। दीपेश नवरंग के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!