सड़क ब्लॉक कर डीजे बजाने के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर चले लात- घूंसे और चाकू

शशि मिश्रा

बिलासपुर। शादी कार्यक्रम में सड़क ब्लॉक कर डीजे बजाने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे और आपस में समझौता कर लौट गए। रात में फिर उसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, मंगला बस्ती शांति चौक निवासी सूरज रजक पिता संजय रजक के घर में शादी कार्यक्रम चल रहा है। 19 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे घर के लोग डीजे बजाते हुए नाचते हुए माता चौरा जा रहे थे। मोहल्ले के अरविंद पटेल ने उन्हें डीजे सड़क किनारे बजाने कहा। इस पर रजक परिवार के युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

श्री पटेल रिपोर्ट लिखाने थाने आए तो रजक परिवार के युवक भी थाने आ गए। दोनों पक्ष आपस में समझौता कर थाने से लौट गए। रात 11.30 बजे अरविंद पटेल, भाई कोमल के साथ अपनी बाइक लेकर मौके पर गए तो सूरज रजक, जीत रजक, विनोद रजक उसी बात लेकर दोनों भाईयों के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। दूसरे पक्ष से सूरज रजक ने आरोप लगाया है कि शादी करने नहीं दूंगा कहकर दोपहर में विवाद किए थे चाकू से मारने की धमकी देकर गाली गलौज करने लगे और अरविंद रजक एवं उसके साथियों ने हाथ मुक्का से मारपीट कर चाकू से हमला किया है। जिससे सूरज रजक व उसकी मां को चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 296, 3, 5, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

पुरानी रंजिश पर तीन युवकों पर चाकू से हमला

सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, दोमुहानी निवासी मुकेश धीरज पिता संजय धीरज 19 अप्रैल को लक्की पात्रे की बारात में धूमा गए थे। रात 12.30 बजे डीजे गाड़ी के पास वे चचेरा भाई सुमित धीरज के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बाडे आडिल, अतुल जांगड़े, अरिवंद जांगड़े, सागर धीरज ने जान से मारने की धमकी देते हुए चूडा व चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, अमन धीरज के ठुट्ठी, सुमित के जबड़े में चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!