भीषण गर्मी में राहत: रोटरी क्लब ने दो स्थानों पर शुरू किए निःशुल्क प्याऊ घर


बिलासपुर। भीषण गर्मी से आमजन और यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर द्वारा शहर में दो स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ घर का संचालन शुरू किया गया है।
क्लब द्वारा रोटरी भवन, सीएमडी चौक में राहगीरों के लिए मटके के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में यात्री लाभान्वित हो रहे हैं।
इस पहल का आधिकारिक उद्घाटन क्लब की अध्यक्षा रो. शैलजा शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य आनंद खेमका, आशीष अग्रवाल और रणजीत बाली उपस्थित रहे। वहीं रेलवे की ओर से मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक श्री मनोज कुमार साहा सहित ज्योति साहू, सीमा तोड़कर तथा अन्य अधिकारी व स्टाफ भी मौजूद रहे।
यात्रियों और राहगीरों द्वारा शीतल जल का लाभ उठाया जा रहा है और इस व्यवस्था की सराहना की जा रही है। कार्यक्रम की जानकारी रोटरी क्लब के पूर्व सचिव चंचल सलूजा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!