रिजर्व बैंक की उच्चस्तरीय समिति का पुनर्गठन, हरीश केडिया पुनः सदस्य नामित


बिलासपुर/रायपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रिजर्व बैंक की उच्चस्तरीय समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस पुनर्गठन के तहत छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश केडिया को एक बार फिर समिति में लघु उद्योग प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि वे पूर्व में भी इस समिति के सदस्य रह चुके हैं।
समिति में प्रदेश में कार्यरत प्रमुख बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, लघु उद्योग संचालक, सिडबी, नाबार्ड तथा भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। यह समिति राज्य में लघु एवं मध्यम उद्योगों के वित्तीय सशक्तिकरण, ऋण सुविधा और नीतिगत सुधारों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
हरीश केडिया के पुनः मनोनयन पर उद्योग जगत में हर्ष का माहौल है। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष सतीश शाह, महासचिव शरद सक्सेना और कोषाध्यक्ष राम सुखिजा सहित पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, अरविंद गर्ग, सुनील मरदा, चंद्रकांत भट्ट, अनिल अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, जितेन्द्र गांधी, एस.पी. चतुर्वेदी, विनोद अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अनिल सलूजा और अजय जाजोदिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के उद्योग क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
उद्योग प्रतिनिधियों का मानना है कि केडिया के अनुभव और सक्रिय भागीदारी से समिति के निर्णयों में व्यावहारिकता आएगी, जिससे प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!