मीटर विवाद में होटल संचालक और ठेकेदार के बीच मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

कोनी क्षेत्र स्थित रिवर व्यू कॉलोनी के पर्ल इन होटल में बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। होटल संचालक और ठेकेदार पक्ष ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।
होटल मालिक श्रीधर द्विवेदी के अनुसार, उन्होंने छह महीने पहले कमर्शियल बिजली मीटर लगवाने के लिए शिव कृष्ण तिवारी को 10 हजार रुपये दिए थे, लेकिन मीटर नहीं लगाया गया। 13 अप्रैल को बिजली विभाग की कार्रवाई में होटल पर जुर्माना लगने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान ठेकेदार पक्ष ने होटल पहुंचकर मारपीट की।
वहीं, ठेकेदार पक्ष का कहना है कि उन्होंने पहले ही मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, रामकृष्ण तिवारी अपने सहयोगी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी होटल संचालकों ने रास्ता रोककर लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें उन्हें चोटें आईं।
मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर कोनी और सरकंडा थानों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!