दो ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत, एक ट्रेलर में आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र स्थित संबलपुरी ओवर ब्रिज पर दो ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो गई, जिसके बाद एक ट्रेलर में आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर जिंदा ही जलकर मारा गया। यह सड़क हादसा दोपहर करीब 12:15 बजे के आसपास हुई।

संबलपुरी ओवर ब्रिज पर टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज गर्मी में एक ट्रेलर में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की लपटों से घिर गया , जिसमें फंसकर झारखंड निवासी ड्राइवर अरविंद भारद्वाज की मौत हो गई ।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका । वह ट्रक के भीतर ही फसा रहा और आग में झुलस कर मर गया । लोगों ने बताया कि कोयले से लदा एक ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की दिशा में जा रहा था । इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई, जिसने विकराल रूप ले लिया । इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है ।

तेज गर्मी के बीच दोपहर में ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 BM 5007 की टक्कर ट्रेलर क्रमांक CG 02 7715 से हुआ था। कोयले से भरे ट्रक का ड्राइवर अरविंद भारद्वाज इस सड़क हादसे में मर गया। दूसरे ट्रेलर के चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!