
यूनुस मेमन

धार्मिक नगरी मां महामाया मंदिर में मां महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा भागवत मंच पर 125 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ट्रस्टी एवं मुख्य पुजारी सतीश शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा नवविवाहित जोड़ों को वस्त्र, पांच जोड़ी बर्तन, मंगलसूत्र, श्रृंगार सामग्री एवं 5100 रुपये नगद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। साथ ही सभी वर-वधुओं और उनके परिजनों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
मंदिर ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा वैदिक उच्चारण एवं विधि-विधान के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा, ट्रस्टी मनराखन जायसवाल, संतोष शुक्ला, चेतन शर्मा, दिनेश जुनेजा, शैलेंद्र जायसवाल, ओम प्रकाश तंबोली, आनंद जायसवाल, सुनील जायसवाल, भूपचंद्र शुक्ला, आर.डी. सोनी एवं सभी ट्रस्टी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

