

बिलासपुर -: समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् की बिलासपुर ईकाई द्वारा शास्त्री नगर सरकंडा स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान जी मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति एवं उत्साह के साथ आरती एवं पूजन का भव्य आयोजन किया गया.
समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान एवं जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने संयुक्त रुप से आयोजन की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. परिषद् की मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से आरती कर भक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया. जिला संयोजिका श्रीमती विभा पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का भी सशक्त उदाहरण भी बनेगा.
संगठन की प्रमुख सलाहकार श्रीमती शशि द्विवेदी ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे धर्म, साहस और न्याय के प्रतीक हैं. उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिकता और एकता को मजबूत किया जा सकता है. संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तिवारी ने विशेष रूप से महिलाओं को समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान समाज की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना की गई. अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
इस आयोजन में श्रीमती श्वेता शर्मा, श्रीमती स्वाति दीवान, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती माया दुबे, श्रीमती पुष्पा दुबे, श्रीमती उर्वशी शर्मा, श्रीमती चंद्रकांता गौरहा, श्रीमती शीलू द्विवेदी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. इस अवसर पर बिलासपुर निवासी अनेक संगठन सहयोगी बहनें एवं सामाजिक स्वजन उपस्थित थे.
