

बिलासपुर, 19 अप्रैल 2026। शहर की सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह दरबार में वार्षिक परंपरा के तहत 40 दिवसीय ‘इच्छा पूरक’ श्री जपजी साहिब के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 17 अप्रैल को कल्याण दरबार के प्रमुख भाई साहब जसकीरत सिंह ने विधिवत रूप से की।
आयोजन के तहत पांच श्री जपजी साहिब का अखंड पाठ 24 घंटे निरंतर किया जा रहा है, जिसमें शहर भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर सेवा दे रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तजन दिन-रात श्रद्धा और आस्था के साथ पाठ में शामिल हो रहे हैं। साथ ही प्रतिदिन प्रातः 5 बजे संगत द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ भी किया जा रहा है।
दरबार प्रबंधन की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सपरिवार इस 40 दिवसीय अखंड पाठ में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम के दौरान भाई साहब जसकीरत सिंह ने विश्व कल्याण की अरदास की, वहीं भाई रोशन सिंह द्वारा सत्संग और कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर किया गया। इस अवसर पर गुरु का दीवान भी सजाया गया।
यह अखंड पाठ आगामी 29 मई तक निरंतर चलेगा, जिसका समापन विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में दरबार के सेवादारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रमुख रूप से भाई साहब मूलचंद नारवानी, सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, बलबीर सिंह, बबल भाई साहब, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, दिलीप जगमलानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदानी, रमेश नारवानी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा, जगदीश जज्ञासी, विष्णु धनवानी, सुरेश माधवानी, मुरली कुकरेजा, नंदलाल पोपटानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज सहित बड़ी संख्या में सेवादार सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
इसके अलावा महिला सेवादारों में अनीता नारवानी, वार्ड पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, पलक हरजपाल, कंचन रोहरा, सोनिया कलवानी, ज्योति हिंदूजा, पलक माखीजा, राखी ईदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, स्नेहा पमनानी सहित अन्य श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही।
