
बिलासपुर, 19 अप्रैल 2026। धार्मिक नगरी मल्हार में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देसी मसाला शराब और बिक्री की नगदी राशि जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, बीट आरक्षक से मिली पूर्व सूचना के आधार पर ग्राम मल्हार, वार्ड क्रमांक 4 निवासी राजेश्वर केवट की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। सूचना थी कि आरोपी अपने घर से अवैध रूप से देसी मसाला शराब लाकर बिक्री कर रहा है।
19 अप्रैल को पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान राजेश्वर केवट को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 35 नग पाव देसी मसाला शराब तथा बिक्री की 150 रुपये नगद राशि बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने राजेश्वर केवट (27 वर्ष), निवासी मल्हार चौकी क्षेत्र, थाना मस्तूरी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय और श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही।
