वाहन चेकिंग के दौरान 20 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर, 19 अप्रैल 2026। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को सूचना मिली थी कि तीन युवक ज्वाली नाला क्षेत्र में ऑटो से पहुंचकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
रेड के दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास रखे पीठू बैग से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आदित्य कुचबदिया और पंकज कुचबदिया के पास से 7-7 किलोग्राम तथा कोहिनूर कुचबदिया के पास से 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया। कुल 20 किलोग्राम गांजा विधिवत जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आदित्य कुचबदिया (21 वर्ष), निवासी जिला सागर, पंकज कुचबदिया (21 वर्ष), निवासी जिला भोपाल और कोहिनूर कुचबदिया (19 वर्ष), निवासी जिला दमोह (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!