

बिलासपुर – 16 अप्रैल 2026
रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-01, बिलासपुर के छात्र अपूर्व सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
अपूर्व सरकार ने परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने अंग्रेजी में 97 अंक, हिंदी में 96 अंक तथा गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत (100/100) अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय में भी 100 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी सर्वांगीण उत्कृष्टता सिद्ध की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने छात्र की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
अपूर्व सरकार के पिता श्री बिनॉय सरकार, जो भारतीय रेलवे के विद्युत विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, तथा माता श्रीमती मधुमिता सरकार ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विद्यालय एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
