कल बैसाखी, दयालबंद गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाने की तैयारी

गुरु सिंह सभा दयालबंद गुरुद्वारे में कल बैसाखी का पर्व कल बड़े ही श्रद्धा और प्यार से मनाया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था अमृतसर दरबार साहिब वाले परविंदर सिंह जी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे , साथ ही दयालबंद गुरुद्वारे के भाई जोबन सिंह जी और गुरुद्वारे के हेड ग्रंथि भाई मान सिंह जी कथा कर संगत को निहाल करेंगे ।


बैसाखी के दिन ही गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में सिख पंथ की स्थापना कर खालसा पंथ की स्थापना की और पंच प्यारे को अमृतपान करवाया और खुद भी उनसे अमृतपान कर आपे गुरु चेला के वाक्य को चरितार्थ किया ।
कल दयालबंद गुरुद्वारे में बैसाखी का पर्व श्रद्धा से मनाने के लिए प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा जी और पूरी कमेटी लगी हुई है ।
लाइट और फूलों से पूरे गुरुद्वारे को सजाया गया है । कल दीवान के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा और ठंडे पानी की सेवा( छबील)की भी सेवा की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!