शादी समारोह में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई


बिलासपुर। तखतपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी समारोह में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल की रात चेकिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जरौधा बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है और दैहान के पास चल रहे शादी समारोह में आए लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू (35), निवासी जरौधा, थाना तखतपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक रमेशकुमार ओरके, आरक्षक हरिश यादव, राजकुमार श्याम और संतोष पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!