आनंद सागर सेवा प्रवाह के द्वारा निशुल्क शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था:


आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष 11वीं तिथि वरुथिनी एकादशी के दिन राहगीरों के लिए स्वच्छ शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु आनंद सागर सेवा प्रवाह पंजीकृत संस्था के सदस्यों के द्वारा दो स्थानों पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। आनंद सागर सेवा प्रवाह के संस्थापिका अध्यक्ष डॉ सुषमा पंड्या जी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष इन दो स्थानों पर वैशाख माह में निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जाती है जो पूरे वर्ष लगातार चलते रहता है।


1)हनुमान जी मंदिर के पास सरकंडा और 2)हिम क्रीम कुल्फी गुरु विहार सरकंडा के सामने पीपल पेड़ के नीचे।
सर्वप्रथम हनुमान जी की पूजा अर्चना आरती करने के पश्चात घड़े की पूजा गंगा मैया की पूजा आरती करके जल वितरण एवं भोग प्रसाद का भी वितरण किया गया।
जिसमें आनंद सागर सेवा प्रवाह के सदस्यों की उपस्थिति रही एवं पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, सदस्यों में मुख्यतः श्री एस के शर्मा जी ,श्रीमती कविता शर्मा जी ,श्रीमती उषा बाजपेई जी ,श्रीमती नीलिमा गुलहरे जी, श्रीमती शांति लकरा जी ,श्रीमती सुमिता दास गुप्ता जी, श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा जी, श्री शशिकांत मिश्रा जी, पंडित बाबूलाल पंड्या जी ,श्री भरत पाथखोडे जी,संतोष जी ,यादव जी,राव जी एवं अन्य सदस्यों की भी सहभागिता सराहनीय रही। सभी सदस्यों ने इस पुण्य सेवा कार्य में पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!