बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान: 209 लंबित वारंट तामील, आरोपियों की गिरफ्तारी भी


बिलासपुर। जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर बिलासपुर पुलिस ने सघन विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के तहत कुल 209 वारंटों की तामिली कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों को प्राथमिकता के आधार पर तामील किया।
अभियान के तहत 116 गिरफ्तारी वारंट, 70 जमानती वारंट और 23 स्थाई वारंटों को निष्पादित किया गया। पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से न्यायालयीन आदेशों के पालन में तेजी आई है और जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि फरार आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!