

बिलासपुर स्थित ग्राम हॉफा में भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में प्रसाद वितरण की अनूठी परंपरा बिलासपुर जिले के ग्राम हॉफा स्थित भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में प्रति गुरुवार धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न किया जाता है। मंदिर में नियमित रूप से रामायण पाठ (विशेषकर राम रक्षा स्तोत्र) एवं भगवान नृसिंह चालीसा का पाठ किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय ने बताया कि यह प्रसाद भगवान को अर्पित की गई पवित्र खाद्य सामग्री होती है, जिसे बाद में भक्तों के बीच आशीर्वाद स्वरूप वितरित किया जाता है। इस प्रक्रिया को नैवेद्य वितरण या भंडारा भी कहा जाता है।उन्होंने बताया कि भगवान नृसिंह, जो कि भगवान विष्णु के चौथे अवतार हैं, उनकी उपासना से भक्तों के जीवन से भय और संकट दूर होते हैं। यह साधना शत्रु नाशक ऊर्जा प्रदान करती है और मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ सुख-समृद्धि लाने में सहायक मानी जाती है।इस पावन कार्य में सकरी स्थित सुरेश कॉफी हाउस के संचालक सुरेश सोनकर का विशेष योगदान है, जो वर्षों से प्रति गुरुवार प्रसाद वितरण का कार्य निरंतर कर रहे हैं।आचार्य धनेश उपाध्याय ने सभी श्रद्धालुओं को साधुवाद देते हुए इस पुण्य कार्य में निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
