

बिलासपुर, 9 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कौशिक का 30 मार्च को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. श्री भुलऊ प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि बड़े भाई श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्री भुलऊ प्रसाद का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, उद्योगमंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, मुंगेली कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, मुंगेली के सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री दीपक सिंह,श्री देवेंद्र कौशिक, ग्रामीण और अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।
