रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

यूनुस मेमन


बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 2600 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर में प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 7 अप्रैल 2026 को ग्राम कोरबाभांवर में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी बुधवार सिंह सौंता (25 वर्ष), निवासी कोरबाभांवर को पकड़ा गया। उसके पास से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली और आरक्षक बसंत मानिकपुरी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!