अवैध महुआ शराब पर पचपेड़ी पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 66.240 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, वहीं मौके पर करीब 200 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मनवा में कुछ लोग बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए रखे हुए हैं।


सूचना के आधार पर पचपेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी विशाल बंजारे और राजेन्द्र बंजारे के पास से 15-15 लीटर के जरीकेन में भरी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं जान कुमार बंजारे के पास से 3 लीटर महुआ शराब और 200 रुपये बिक्री रकम तथा कमल बंजारे के कब्जे से 3.240 लीटर महुआ शराब और 100 रुपये नगद जब्त किए गए।
पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने समस्त शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
मामले में विशाल बंजारे (50) और राजेन्द्र बंजारे (40) के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, जो अजमानती अपराध है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं जान कुमार बंजारे (22) और कमल बंजारे (37) के खिलाफ धारा 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!