
शशि मिश्रा

वर्दी का हमेशा से एक सम्मान रहा है, चाहे वह पुलिस की वर्दी हो या फिर सेना की। वर्तमान दौर में कुछ कर्मचारी इसकी गंभीरता को नहीं समझ पाते और जाने अनजाने में इसका अपमान कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला मस्तूरी क्षेत्र से आया है।

मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त का सोशल मीडिया मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देवानंद अपनी पत्नी के साथ एक छत्तीसगढ़ी गाने में थिरकते नजर आ रहे हैं ।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा का विषय बन गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की और आरक्षक 1372 देवानंद कैवर्त को मस्तूरी थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया । यह कार्रवाई उन सभी पुलिसकर्मियों के लिए सबक है जो वर्दी का मान नहीं रखते हैं और आज के चलन के अनुसार वर्दी में ही रील बनाकर लाइक और फॉलोअर बढ़ाने का प्रयास करते हैं।

