बेकाबू हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा युवक

शशि मिश्रा


बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे हाइवा ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया।
पुलिस के अनुसार, बाइक सवार एक व्यक्ति राजकिशोरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा क्रमांक सीजी 10 एई 4713 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक हाइवा के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई और वह इस हादसे में सुरक्षित बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पीड़ित द्वारा थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!