जांजगीर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि देसी शराब दुकान के पास एक युवक लोहे का धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया (21 वर्ष), निवासी भाठापारा केरा रोड जांजगीर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!