भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दंतेवाड़ा में भव्य महाशक्ति पूजन का आयोजन


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा माँ दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा में भव्य महाशक्ति पूजन, सत्र पूजन, महाआरती, चुनरी चढ़ावा, कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विभा वस्सी जी के नेतृत्व में तथा दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता जी के तत्वावधान में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में बस्तर संभाग के समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, मंत्री केदार कश्यप जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी जी, सांसद महेश कश्यप जी, विधायक अटामी जी एवं दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि सपरिवार शामिल होंगे।
बस्तर संभाग महिला मोर्चा की पदाधिकारी रामशीला नाग, अंतीबेग एवं कमला बैरागी को कार्यक्रम की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महाशक्ति पूजन को सफल बनाएं। उन्होंने “दंतेवाड़ा चलो, दंतेवाड़ा चलो” का आह्वान करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!