बिलासपुर में दूसरे वर्ष भी श्री श्री वासंती पूजा उत्सव का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील


बिलासपुर। बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर द्वारा काली बड़ी प्रांगण, रेलवे परिक्षेत्र में श्री श्री वासंती पूजा उत्सव (चैत्र नवरात्र) का द्वितीय वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजन समिति के अनुसार पूजा कार्यक्रम 24 मार्च से प्रारंभ होकर 28 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार, 24 मार्च को महाषष्ठी के साथ होगी, जबकि 25 मार्च को महासप्तमी, 26 मार्च को महाअष्टमी, 27 मार्च को महानवमी और 28 मार्च को दशमी के साथ पूजा का समापन होगा।
पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी विशेष आयोजन किया गया है। 26 मार्च को दोपहर 2:06 बजे से संधि पूजा तथा 2:30 बजे से अन्नकूट पूजा संपन्न होगी। वहीं प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे पुष्पांजलि दी जाएगी। 27 मार्च को सुबह 11 बजे से कन्या पूजन तथा दोपहर 12:30 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन शाम 7:30 बजे संध्या आरती भी आयोजित होगी।
बंगाली एसोसिएशन के सदस्यों ने शहरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने और माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!