गुरुनानक ढाबे में मिली बाइक चोरी की निकली, संचालक की बढ़ सकती है मुश्किलें

शशि मिश्रा

बिलासपुर। ढाबे में बिना नम्बर की मिली बाइक चोरी की निकली है। उक्त बाइक कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई थी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चकरभाठा टीआई उमेश साहू ने बताया, पिछले दिनों बिना नम्बर की 7 बाइक जब्त की गई थी। एक बिना नम्बर की बाइक को होईकोर्ट रोड स्थित गुरूनानक ढाबे से जब्त किया गया था। उस दौरान ढाबा संचालक ने टीआई श्री साहू पर थाने में उनके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया उनका वीडियो जोरों से वायरल हो रहा था। पुलिस जब्त बाइक के संबंध में पतासाजी कर रही थी। पतासाजी के दौरान ढाबा से मिली बिना नम्बर की बाइक चोरी की निकली है।

सितम्बर 2025 में उक्त बाइक कोतवाली थाना से चोरी हुई थी। कोतवाली थाने में बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज है। कोतवाली पुलिस ने ढाबा संचालक को उक्त बाइक के दस्तावेज के साथ थाने में उपस्थित होने नोटिस जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!