

बिलासपुर। गौ माता राष्ट्र माता अभियान को लेकर संत श्री रामचंद शरण महाराज द्वारा जनकपुरी सीतापुर महेंद्रगढ़ से रायपुर तक पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा के दौरान संत महाराज गौ माता के संरक्षण एवं सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपना है, जिसमें 10 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।
इसी कड़ी में सोमवार 29 सितम्बर को सुबह 10:30 बजे संत श्री रामचंद शरण महाराज बिलासपुर गौ सेवा धाम से रायपुर के लिए पदयात्रा पर रवाना होंगे। पूरे रास्ते में यह यात्रा गौ माता का संदेश देती हुई आगे बढ़ेगी।
आयोजन समिति ने सभी गौ सेवकों और श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि इस पदयात्रा में शामिल होकर गौ सेवा के इस पवित्र अभियान को सफल बनाएं।
