
शशि
बिलासपुर। सामने टेबल में टेबलेट रखकर कान में इयर फोन लगाकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिविल लाइन थाना के एएसआइ अशोक चौरसिया ने बताया, मुलमुला सोनसरी निवासी आयूषी कुरें पिता क्रांति कुमार कुरें 22 साल पिछले एक साल से जरहाभाठा डल्ला गली में किराए के मकान में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च की रात 12.30 बजे उसने अपने कमरे में चुनरी से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर उनका भाई रूम में गया तो आयूषी फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस रूम में गई तो मृतका के कान में इयर फोन लगा हुआ था और उसके साथ टेबल में टेबलेट रखा हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि युवती वीडियो कालिंग के माध्यम से किसी से फोन में बात करते हुए फांसी लगाई है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली कि किन्तु सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस टेबलेट जब्त कर जांच में जुट गई है।
