शिक्षिका व सहेली को पीटा, युवक पर जुर्म दर्ज

शशि

बिलासपुर। जमानत में छूटने के बाद युवक ने सरेराह शिक्षिका व उसकी सहेली के साथ गाली गलौज कर जमकर मारपीट की है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका ने 3 साल पूर्व राघव सिंह के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट लिखाई थी। राघव सिंह के द्वारा शादी करने का वादा कर न्यायालय में बयान बदलवा लिया था, जिससे उसे मेली गई थी। 20 मार्च को अपनी सहेली के साथ राघव सिंह के आफिस जाकर कहा कि बयान बदलवाकर जमानत में छूटने के बाद शादी क्यों नहीं कर रहा है, इस पर युवक अमेरी रोड भागर्व हास्पिटल के सामने गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट करने लगा। उनकी सहेली ने बीच बचाव कि तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई है। पुलिस ने शिक्षिका की रिपोर्ट पर हमलावर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!